{"_id":"5896b1494f1c1b3d63e803e3","slug":"paramilitary-forces-company-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बल अब राजधानी की सड़कों पर रात में करेंगे चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धसैनिक बल अब राजधानी की सड़कों पर रात में करेंगे चेकिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
पैरामिलिट्री फोर्स
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धसैनिक बल दिन में संवेदनशील इलाकों में भ्रमण करने के साथ ही रात में चौराहों पर चेकिंग भी करेंगे। दस चौराहों पर उनकी तैनाती का प्लान शनिवार को जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
देहरादून जिले को पहले चरण में अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनी आवंटित हुई है। इनमें से एक कंपनी विकासनगर और दूसरी ऋषिकेश में कैंप कर रही है। राजधानी के हिस्से में दो कंपनी आई है। पुलिस अर्द्धसैनिक बलों के साथ दिन में संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने अब रात में शहर में उनकी मौजूदगी दर्शाने का प्लान बनाया है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि अर्द्ध सैनिक बलों का रात और दिन में प्रयोग किया जाएगा। दिन में फ्लैग मार्च करने के साथ रात नौ बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक चौराहों पर वह ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
घंटाघर, अतुल माहेश्वरी चौक, जोगीवाला, आशा रोडी, बल्लीवाला, सेंट ज्यूड्स तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, प्रेमनगर बाजार और किशन नगर चौक पर अर्द्धसैनिक बलों की मौजूदगी रहेगी। इसी दौरान वह इलाके की भौगोलिक परिस्थितियों से भी वाकिफ हो जाएंगे।