{"_id":"5890a54f4f1c1b313de81db5","slug":"paramilitary-17-company-election-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए देहरादून को मिलेगी पैरा मिलिट्री की 17 कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए देहरादून को मिलेगी पैरा मिलिट्री की 17 कंपनी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 31 Jan 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में इस बार चुनाव पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में होगा। संवेदनशील श्रेणी में शामिल देहरादून जिले को 17 कंपनियां आवंटित की गई है। प्रथम चरण में मिली चार कंपनियों में दो शहर क्षेत्र में रहेगी, जबकि एक-एक कंपनी विकासनगर और ऋषिकेश में कैंप करेगी।
विज्ञापन
प्रदेश की सियासत में गर्माहट के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार चुनाव में पैरा मिलिट्री की 100 कंपनी उपलब्ध कराई है, जो 2012 के चुनाव से तीस कंपनी अधिक है। प्रथम चरण में 30 कंपनियां पहुंच गई है, जिनका आवंटन पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन
देहरादून के हिस्से में आई सुरक्षा बलों की चार कंपनियों में दो विकासनगर और ऋषिकेश में कैंप करेगी। दो कंपनी शहर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में कैंप करेगी। पांच विधानसभाओं में सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च कराकर सुरक्षा का माहौल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा 12 फरवरी को 13 और कंपनी जिले में उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
जिले को मिलेंगे 2650 होमगार्ड
पैरा मिलिट्री के साथ होमगार्ड का आवंटन भी हो गया। जिले के हिस्से में 2650 होमगार्ड आएंगे। एसपी देहात श्वेता चौबे ने बताया कि 2150 होमगार्ड राजस्थान से आएंगे। 300 होमगार्ड हिमाचल प्रदेश से मिलेंगे, जबकि लोकल से 200 होमगार्ड उपलब्ध होंगे।
18 स्कूल-कालेजों में अधिग्रहण का प्रस्ताव
चुनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स के ठहरने के लिए 18 स्कूल-कालेजों के कुछ हिस्सों को अधिग्रहण करने का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है। एसपी श्वेता चौबे के मुताबिक हिंदू नेशनल इंटर कालेज, एसजीआरआर बांबे बाग, डीएवी डिग्री कालेज, डीएवी इंटर कालेज, आर्य इंटर कालेज, बन्नू स्कूल, एसजीआरआर रेसकोर्स, मानव केंद्र संस्थान, आईआईटी डोईवाला आदि में सुरक्षा बलों को ठहराने की योजना है।