फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandit Nehru laid the foundation of modern India: Navprabhat

पंडित नेहरू ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव : नवप्रभात

Fri, 14 Nov 2025 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru laid the foundation of modern India: Navprabhat
तिलक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। स्रोत दल
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री को किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। तिलक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि देश की आजादी में पंडित नेहरू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। नेहरू का मानना था कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। यह सिर्फ एक वाक्य नहीं बल्कि, भारत के कृषि तंत्र की सच्चाई है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर स्वतंत्र देश को अपने पैरों पर खड़ा करने में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनका मानना था कि वैज्ञानिक ज्ञान और तकनीकी प्रगति भारत और उसके लोगों के विकास के लिए आवश्यक हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज नौटियाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शम्मी प्रकाश, आशीष पुंडीर, विनय जायसवाल, हर्षुल शर्मा, अभिषेक चौहान आदि उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed