फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandit ji- Look at the horoscope, what color clothes should

Dehradun News: पंडित जी-कुंडली देखिए, किस रंग के कपड़े पहनकर करें टिकट की दावेदारी

Wed, 25 Dec 2024 09:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
Pandit ji- Look at the horoscope, what color clothes should
Iकुंडली दिखवा शुभ रंग के कपड़े पहनकर व पेन लेकर टिकट मांग रहे लोग
विज्ञापन

I

Iपंडित जी। कुंडली देखिए, चुनाव में टिकट की दावेदारी करनी है तो किस रंग के कपड़े पहनकर जाना शुभ रहेगा..। किसी भी शुभ या नए काम को करने से पहले ज्यादातर लोग ज्योतिषाचार्य से मिलकर कुंडली में ग्रहों की चाल के बारे में जरूर जानते हैं। दून मेें नगर निकाय चुनाव नजदीक है तो ऐसे में दावेदार टिकट की दावेदारी करने से पहले अपनी कुंडली में ग्रहों की चाल दिखवा रहे हैं। टिकट मांगने से पहले दावेदार कुंडली दिखवाकर शुभ रंग के कपड़े और पेन की जानकारी ले रहे हैं।I
Iप्रदेश में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव लड़ने के लिए टिकट की दावेदारी करने वाले भी गुणा भाग से लेकर कई चीजों में लगे हैं। वहीं कईं दावेदार टिकट मांगने से पहले ज्योतिषाचार्यों के पास जाकर अपनी कुंडली दिखा रहे है। दावेदार कुंडली में राहु काल से लेकर ग्रहों की चाल मालूम कर रहे है।
विज्ञापन

I
Iइसके साथ ही कुंडली दिखाकर ये भी पता कर रहे है कि टिकट की दावेदारी करते समय किस रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा या किस रंग का पेन ले जाना शुभ रहेगा। इस समय राजधानी दून के ज्योतिषाचार्यों के यहां टिकट की दावेदारी करने वाले लोगों का आना-जाना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iज्योतिषाचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि टिकट मांगने से पहले काफी दावेदार हैं जो अपनी कुंडली दिखवा रहे हैं। किसी भी कार्य में शुभ रंग का काफी महत्व होता है। ऐसे में लोग शुभ रंग के कपड़े के बारे में पता कर रहे है।I
Iराहुकाल को लेकर भी परेशान, पूजा कराने में जुटे दावेदार
I
Iज्योतिषाचार्यों के यहां कुंडली दिखाने पहुंच रहे दावेदार सबसे ज्यादा राहु काल के बारे में पता कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि राहु काल में कोई भी कार्य शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दावेदार राहुकाल के बारे में पता कर रहे हैं। वहीं काफी दावेदार हैं जिसकी कुंडली में कोई भी दोष आ रहा है तो वह पूजा कराने में भी लगे हुए हैं।

I
I
I

Iसभी पार्टी के नए पुराने चेहरे दिखवा रहे कुंडली
I
Iज्योतिषाचार्य के पास जाकर भाजपा-कांग्रेस समेत हर पार्टी के दावेदार अपनी कुंडली दिखवा रहे हैं। इसमें कई नए चेहरे हैं तो कईं चेहरे पुराने भी हैं। इसके अलावा भी दावेदार कुंडली में अन्य कई बातों के बारे में पता कर रहे हैं।I

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed