फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandit Devendra Upadhyay Shastri on the last day of the

Dehradun News: कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित सुनकर श्रोता हुए भावविभोर

Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pandit Devendra Upadhyay Shastri on the last day of the
I- श्री कालिका माता समिति में पाक्षिक श्रीमद्भागवद कथा का हुआ समापनI
विज्ञापन




श्री कालिका माता समिति में चल रही पाक्षिक कथा के अंतिम दिन पंडित देवेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने सुदामा का पावन चरित सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पंडित उपाध्याय ने बताया कि भगवान के सबसे प्रिय साथी सुदामा ब्राह्मण थे।


श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम था वह प्रसन्न मुद्रा में जीवन यापन करने वाले श्रेष्ठ ब्राह्मण थे उनकी पत्नी का नाम सुशीला था। सुशीला के कहने पर सुदामा द्वारकाधीश के दर्शन करने द्वारका गए। जिसके परिणाम स्वरूप भगवान ने उनकी दरिद्रता को दूर कर दिया और उन्हें संपन्न ब्राह्मण बना दिया। सुखदेवजी ने राजा परीक्षित को अंतिम उपदेश में कहा कि तुम मरोगे। राजा बोला कि शरीर ने जन्म दिया शरीर मिटेगा पर मैं आपकी कृपा से सिद्ध हो गया हूं। यह सुनकर सुखदेव जी प्रसन्न हो गए और अंतर्धान हो गए। भागवत का सार 12 स्कंद 335 अध्याय और 18000 श्लोक हैं। नाम संकीर्तन ही सर्वोपरि महिमा है। कल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंदिर प्रांगण में आचार्य चंद्र प्रकाश ममगई की ओर से मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक हवन के साथ के साथ 15वां अध्याय गीता व विष्णु सहस्रनाम की आहुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर ट्रस्टी गगन सेठी, रमेश साहनी, दयाल धवन, जय किशन कक्कर, नरेश मैनी अशोक लांभा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed