फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandals, shops will also get fire NOC immediately

फायर ब्रिगेड नई वेबसाइट पर छोटी एनसीओ भी होंगी ऑनलाइन

Wed, 06 Apr 2022 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pandals, shops will also get fire NOC immediately
फायर ब्रिगेड की नई वेबसाइट लांच होने वाली है। इसके जरिये छोटे कार्यक्रमों के लिए मिलने वाली एनओसी को भी ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकेगा और दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी। वेबसाइट के माध्यम से जनता और विभाग दोनों के काम बेहद आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी तक किसी उद्योग को लगाने के लिए ऑनलाइन एनओसी की व्यवस्था है लेकिन किसी छोटे कार्यक्रम, पंडाल, पटाखों की दुकानें आदि के लिए एनओसी हासिल करने की दौड़भाग करनी पड़ती है। दफ्तर से फॉर्म लेना पड़ता है और फिर अधिकारियों के निरीक्षण की रिपोर्ट भी लगाई जाती है। कुछ समयावधि के बाद उन्हें फिर मैन्युअल ही एनओसी लेनी पड़ती है। अब नई वेबसाइट पर यह काम भी ऑनलाइन हो जाएगा और निर्धारित समय में ऑनलाइन ही एनओसी भी मिल जाएगी। इसके अलावा इस वेबसाइट पर विभाग के कुछ काम भी आसान हो जाएंगे।
विज्ञापन

फैक्ट्रियों के रिकॉर्ड रखे जाएंगे वेबसाइट पर फायर फाइटिंग में होगी मदद
किसी फैक्ट्री में यदि अग्निकांड होता है तो फायर फाइटिंग के लिए पहुंचने पर ही कर्मचारियों को पता चलता है कि यहां पर किस कारण आग लगी है। कई बार बड़ी दुर्घटना भी हो जाती है। यानी किसी ऐसे पदार्थ में आग लगी है, जिस पर पानी डाला जाए तो वह और भड़क उठती है। अब फैक्ट्रियों के सारे रिकॉर्ड वेबसाइट पर होने पर वहां की सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी, जिससे आग के हिसाब से फायर फाइटिंग के उपकरण लेकर जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े मॉल और कांप्लेक्स से पानी ले सकेंगे वाहन
शहर में वाटर हाइडेंट लगभग समाप्त हो चुके हैं। ऐसे में अग्निशमन वाहनों के लिए पानी भरने की व्यवस्था जल संस्थान के ओवरहेड टैंकों से की गई है। लेकिन, कई जगह यह भी मुश्किल होता है। ऐसे में सभी बड़े कांप्लेक्स और मॉल की सूची तैयार की जा रही है, जहां पर एक लाख लीटर से अधिक क्षमता वाले भूमिगत टैंक बने हैं। इसके बाद आपातकाल में वाहन यहीं से पानी भर सकते हैं। यह जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी कि किस दिशा में कौन सा कांप्लेक्स या मॉल है जिसमें पानी के टैंक बने हैं। इसके अलावा भी वेबसाइट पर तमाम जानकारियों को अपलोड किया जाएगा।

नई वेबसाइट पर काम चल रहा है। इससे आने वाले समय में बहुत से काम समयबद्ध हो जाएंगे। जल्द ही वेबसाइट को लान्च किया जाएगा। इससे जनता और विभाग दोनों के काम बहुत आसान हो जाएंगे।- नीरू गर्ग, डीआईजी, फायर सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed