{"_id":"97eaed63f2723f9c5f3a74999c0ef3e5","slug":"panchayati-election-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, सीएम भी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, सीएम भी तैयार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Nov 2013 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से दिए गए चुनाव कार्यक्रम प्रस्ताव पर सरकार ने भी सहमति जता दी है। बृहस्पतिवार को आरक्षण कार्यक्रम के साथ ही चुनाव कार्यक्रम को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने अनुमोदित किया। देर रात शासन ने आदेश भी जारी किया।
विज्ञापन
पहले जनवरी माह में होने थे चुनाव
राज्य निर्वाचन आयोग ने कुछ दिन पहले ही संशोधित पंचायत चुनाव कार्यक्रम शासन को भेजा था। इसके तहत 10 दिसंबर से प्रदेश में आचार संहिता लागू होनी थी और जनवरी माह में पंचायत चुनाव होने थे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने यह कार्यक्रम बिना किसी बदलाव के अनुमोदित कर दिया। इसके साथ ही अब शासन स्तर पर आरक्षण की कसरत भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
देर रात आरक्षण कार्यक्रम भी शासन की ओर से जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को आरक्षण सूचियों का प्रकाशन होगा।
23 और 24 नवंबर को मांगी जाएंगी आपत्तियां
23 और 24 नवंबर को इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी। 25 से लेकर 27 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 28 नवंबर को जिलों में आरक्षण की सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।
30 नवंबर को को जिलों से आरक्षण प्रस्ताव पंचायत निदेशालय को मिलेंगे। दो दिसंबर को शासन आरक्षण प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगा। आरक्षण का कार्यक्रम जारी होने के बाद अब आरक्षण के गुणा भाग के लिए प्रदेश में दौड़ धूप भी शुरू होगी।
पंचायतों में महिलाओं के लिए पचास प्रतिशत आरक्षण हर स्तर पर है। ऐसे में राजनीतिक दलों को भी दमदार महिला प्रत्याशी की खोज रहेगी। परिसीमन 2001 की जनगणना के आधार पर किया गया है, लिहाजा सीटों के रोटेशन को लेकर भी खींचतान की संभावना है।