फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat will do cashless transaction

पंचायतों में भी लागू होगी PM मोदी की योजना, एक्शन प्लान तैयार

Fri, 12 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
panchayat will do cashless transaction

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैशलेस ट्रांजेक्शन योजना को अब प्रदेश की हर पंचायत में लागू किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग प्लान तैयार कर पंचायत स्तर पर ट्रेनिंग देगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करेगी। पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे ने विभाग को पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन


विधानसभा में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविंद पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष  के अवसर पर जनता को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल ऑनलाइन उपलब्ध कराने और प्रमाण पत्रों को प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी सरलीकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण कार्य को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत द्वारा पूर्ण तथा संचालित निर्माण कार्यों को सॉफ्टवेयर प्लान प्लस में अपलोड  करने व पंचायतों से संबंधित आय-व्यय के खर्चे को साफ्टवेयर में अपलोड करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधानों को दी जाएगी व‌िशेष ट्रेन‌िंग

panchayat will do cashless transaction

उन्होंने प्रदेश की हर पंचायत में कैशलेस लेनदेन को लागू करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इससे अब पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय भी बैंक खातों में जमा होगा। 

पंचायत राज मंत्री ने  ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत अधिकारी सभी कार्य कंप्यूटर पर करेंगे। उन्हें  प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने नई योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रदेश की 7958 ग्राम सभा के प्रधानों के लिए कार्यशाला आयोजित कर विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षण देने को कहा।

साथ ही योजनाओं के चयन में आयोजित ग्राम पंचायत की खुली बैठकों की वीडियो कवरेज कराने के साथ उपस्थिति का भी रिकार्ड तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव मनीषा पंवार, सचिव चंद्रशेखर भट्ट, निदेशक हरिचंद्र सेमवाल, संयुक्त निदेशक डीपी देवराड़ी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed