फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections Date in Uttarakhand elections are to be held in the state by July 15

Uttarakhand: प्रदेश में 15 जुलाई तक होने हैं पंचायत चुनाव, तिथि आज होगी तय, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Wed, 04 Jun 2025 08:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jun 2025 08:52 AM IST
सार

सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।पंचायत चुनाव के लिए आज कैबिनेट में चर्चा होनी है।

विज्ञापन
Panchayat elections Date in Uttarakhand elections are to be held in the state by July 15
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रदेश हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में 15 जुलाई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। इसके लिए आज कैबिनेट में संशोधित अध्यादेश का प्रस्ताव आ सकता है। प्रस्ताव को फिर से राजभवन भेजे जाने के साथ ही चुनाव की तिथि भी तय कर दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए सरकार विचलन के माध्यम से अध्यादेश लाई थी। जिसे राजभवन की ओर से यह कहते हुए लौटा दिया गया कि यह स्पष्ट नहीं हैं। जिसे मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायी के स्पष्ट नोट के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। वहीं, सरकार ने पंचायत चुनाव 15 जुलाई तक कराने के लिए हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया है।

विज्ञापन


आज कैबिनेट में होगी चर्चा
ऐसे में अगले 45 दिन के भीतर पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। जिसे देखते हुए पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के बजाए अगले डेढ़ महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इस संशोधित अध्यादेश में अब यह स्पष्ट किया जा सकता है कि इस तिथि को चुनाव करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Chamoli: चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक सहित पांच लोग थे सवार

पंचायत चुनाव के लिए आज कैबिनेट में चर्चा होनी है। इससे संबंधित राजभवन से लौटाए गए अध्यादेश के प्रस्ताव में जो भी आपत्ति लगाई गई थी, उनका निपटारा किए जाने के बाद इसे फिर से राजभवन को भेजा जाएगा। - चंद्रेश कुमार यादव, सचिव पंचायतीराज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed