फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat Elections: BJP and BSP engaged in manipulative politics

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बिछने लगी जिला पंचायत की राजनीति की बिसात, जोड़तोड़ की राजनीति में लगी भाजपा और बसपा

Mon, 18 Jul 2022 02:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 18 Jul 2022 02:49 PM IST
सार

अगले महीने पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने की पूरी संभावना है। इससे पंचायतों में राजनीतिक माहौल पूरा गर्म हो गया है। इसके मद्देनजर जिला पंचायत की अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए बसपा और भाजपा सक्रिय हो गई है। इससे हाल ही में पंचायत राजनीति के धुरंधरों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा और बसपा में एंट्री की है। 

विज्ञापन
Panchayat Elections: BJP and BSP engaged in manipulative politics
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए भले ही अभी अधिसूचना जारी न हुई हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने जिला पंचायत की राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सत्ता पक्ष भाजपा के साथ बसपा ने एक दूसरे दल में सेंधमारी का खेल शुरू कर दिया। सेंधमारी के इस खेल में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


सवा साल के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन के बाद आरक्षण हो चुुका है। अब अगले महीने पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने की पूरी संभावना है।  इससे पंचायतों में राजनीतिक माहौल पूरा गर्म हो गया है। इसके मद्देनजर जिला पंचायत की अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए बसपा और भाजपा सक्रिय हो गई है। इससे हाल ही में पंचायत राजनीति के धुरंधरों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा और बसपा में एंट्री की है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत की कुर्सी पर काबिज होने के लिए सत्ताधारी भाजपा और बसपा की ओर से की जा रही जोड़तोड़ की राजनीति का खामियाजा कांग्रेस को भुगतान पड़ रहा है। क्योंकि, जिन बसपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने पिछले पंचायत चुनाव में सबसे अधिक जिला पंचायत की जीती थीं। वह भी बसपा से कांग्रेस में जाने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें....Heavy Rain Warning: भारी बारिश की चेतावनी पर सीएम धामी ने अफसरों को किया अलर्ट, इन सात जिलों में है खतरा

इसके अलावा कांग्रेस से लक्सर से चुनाव लड़े अंतरिक्ष सैनी और खानपुर से विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाले सुभाष चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। रुड़की से कांग्रेस छोड़कर प्रमोद जौहर भी भाजपा में आ गए हैं।
उधर, उपचुनाव में भाजपा की झोली में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी डालकर बाद में कांग्रेस में शामिल होने वाले सुभाष वर्मा भी पार्टी को अलविदा कहकर बसपा में आ गए हैं। इसके अलावा बसपा ने पार्टी से बाहर चल रहे बिजेंद्र चौधरी को भी वापस ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed