{"_id":"83fc440d27a690c2b07dc00b30fe5404","slug":"panchayat-election-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Nov 2013 08:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण ने कई जनप्रतिनिधियों की मंशा पर पानी फेर दिया है। कई दिग्गज प्रतिष्ठा वाली सीटें हाथ से निकल जाने के बाद यहां अपनी धमक बनाए रखने की जुगत में लग गए हैं।
विज्ञापन
उधर कुछ ने दूसरी सीटों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद अभी फाइनल सूची जारी होनी है।
कई नेताओं ने विगाड़ा खेल
पंचायत चुनाव में सीटों के आरक्षण ने कई जनप्रतिनिधियों का खेल बिगाड़ दिया है। यही वजह है कि अब कुछ जनप्रतिनिधि अपनी पत्नियों को तो कुछ अपने किसी खास को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हर्रावाला को ही लें तो यह सीट पहले ओबीसी के लिए आरक्षित थी। इस बार हर्रावाला ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत दोनों सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
नेता कर रहे पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी
पूर्व ग्राम प्रधान मूलचंद शीर्षवाल बताते हैं कि सीट आरक्षित होने से इस बार वे खुद चुनाव नहीं लड़ सकते। महिला सीट होने की वजह से अब वह पत्नी को चुनाव लड़ाने की तैयारी में हैं।
उधर प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरत सिंह नेगी इस बार जिला पंचायत के लिए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।
रायपुर के प्रधान महेश यादव अनारक्षित सीट पर लगातार दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं, लेकिन इस बार यह सीट एससी के लिए आरक्षित हो गई।
ननूरखेड़ा ग्राम प्रधान की सीट ओबीसी थी, यह सीट इस बार महिला कोटे में चली गई। कुछ यही हाल ऋषिकेश ग्राम पंचायत का है।
यहां प्रेम सिंह बिष्ट अनारक्षित सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीतते आए हैं। जबकि इस बार यह सीट एससी के लिए आरक्षित हो गई।
पहले भाजपा और फिर कांग्रेस दोनों सरकारों ने जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मधु चौहान के लिए भले खासी मुश्किलें खड़ी की हों लेकिन इस बार मधु भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ने जा रही हैं। हालांकि इस बार वे किस सीट से चुनाव लड़ रही हैं उन्होंने अभी स्थिति साफ नहीं की।