फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Palanquin placed in the temple

Dehradun News: शाही स्नान के बाद मंदिर में विराजमान कराई देव पालकी

Thu, 23 Oct 2025 08:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Palanquin placed in the temple
गडोल ​स्थित परशुराम मंदिर की नई देव पालकी के साथ मौजूद कारीगर। स्रोत जागरूक पाठक
- सात किलोग्राम हुआ चांदी से बनी देव पालकी का वजन
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर सुख-समृद्धि के लिए कीं प्रार्थनाएं
साहिया। परशुराम देवता की नवनिर्मित पालकी को शाही स्नान के बाद मंदिर में विराजमान कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थनाएं कीं।

गडोल गांव स्थित परशुराम मंदिर में देवता की पालकी को सवा तीन से बढ़ाकर सात किलोग्राम कर दिया गया है। चांदी से बनी देव पालकी का निर्माण क्षेत्र के जाने-माने कारीगर रमेश टम्टा ने एक माह में किया। पालकी के तैयार होने के बाद बुधवार की सुबह उसे हरिद्वार में शाही स्नान कराया गया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के रेणुका में रात्रि विश्राम के बाद बृहस्पतिवार की सुबह गडोल स्थित मंदिर परिसर में विराजमान कराया गया। देव पुजारी अमर सिंह राठौर व मंदिर समिति के अध्यक्ष चतर सिंह राठौर ने बताया कि पालकी को एक नवंबर की सुबह ग्यास पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। इस अवसर पर श्याम सिंह राठौर, रतन सिंह राठौर, पंडित मनोज उनियाल, अजीत जोशी, विक्रम सिंह चौहान, रमेश टम्टा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed