फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pakistani woman demand indian nationality roorkee

आखिर क्यों? इस पाकिस्तानी महिला ने मांगी भारत की नागरिकता, पढ़िए इसकी पूरी कहानी

Thu, 27 Dec 2018 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 27 Dec 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
pakistani woman demand indian nationality roorkee

रुड़की के सालियर गांव में ब्याही गई पाकिस्तानी हिंदू महिला ने आवेदन कर प्रशासन से भारत की नागरिकता मांगी है।

विज्ञापन


महिला करीब आठ साल पूर्व परिवार के साथ पाकिस्तान से भारत आई थी। वर्तमान में महिला का परिवार देहरादून में रह रहा है जबकि महिला यहां सालियर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही है।

महिला के आवेदन पर स्थानीय अभिसूचना इकाई जांच पड़ताल में जुटी है। जबकि, महिला को उम्मीद है कि उसके आवेदन पर गृह मंत्रालय उसे भारत की नागरिकता प्रदान करेगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले प्रीतम सिंह परिवार के साथ वर्ष 2010 में भारत आ गए थे और देहरादून के सीमा द्वार में रहकर मेहनत मजदूरी करने लगे। परिवार में उनकी दो बेटी कविता शर्मा, काजल और बेटा जय कृष्ण है।

इसी बीच प्रीतम सिंह ने अपनी बेटी कविता शर्मा का वर्ष 2014 में रुड़की के सालियर निवासी सौरभ शर्मा से विवाह कर दिया। इस दौरान कविता को दो साल का बेटा कृष्णा और एक साल की बेटी वैष्णवी है। लेकिन आठ साल भारत में रहने के बाद भी कविता और उनके परिवार को भारतीय नागरिकता नहीं मिली है।

अब शादी और बेटा-बेटी होने के बाद कविता ने कुछ माह पूर्व आवेदन कर भारतीय नागरिकता मांगी है। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी के यहां आवेदन किया है। महिला के आवेदन के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत की ओर से मामले में जांच कराई जा रही है। दूसरी ओर, स्थानीय अभिसूचना इकाई भी अपनी ओर से महिला के आवेदन पर जांच पड़ताल कर रही है।        

हिंदुओं के साथ नहीं होता सही व्यवहार  

पाकिस्तान से भारत आईं कविता बताती हैं कि पाकिस्तान में हिंदू परिवारों के साथ सही व्यवहार नहीं होता। वहां हिंदू परिवार अपने त्योहार घर के अंदर मनाते हैं जबकि भारत में ऐसा नहीं है। यहां सभी धर्मों के परिवार एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। पाकिस्तान में सही व्यवहार नहीं होने के कारण ही उनका परिवार वर्ष 2010 में भारत आ गया था। उन्होंने बताया कि अब वह भारत के हैं और हमेशा यही रहेंगे।

सरकार और प्रशासन पर पूरा विश्वास
कविता शर्मा ने बताया कि उन्हें भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि वह उन्हें भारतीय नागरिकता जल्द प्रदान करेंगे। इसी आस में उनका परिवार पिछले आठ साल से इंतजार कर रहा है। अब उनका देश भारत है और वह यहीं रहकर पूरा जीवन व्यतीत करेंगे। 

पाकिस्तानी महिला की ओर से देश की नागरिकता मांगी गई है। इसके लिए विभिन्न स्तरों पर जांच भी की गई है। जांच किस स्टेज में है, इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।
- रिधिम अग्रवाल, एसएसपी हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed