हेमकुंड साहिब यात्रा पर पहुंचा पाकिस्तान से 43 श्रद्धालुओं का जत्था, लगाए जो बोले सो निहाल के जयकारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से 43 सिख श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को हेमकुंड साहिब के प्रवेश द्वार गोविंदघाट पहुंचा। सोमवार को यह जत्था हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाएगा। हिमालय क्षेत्र में स्थित हेमकुंड साहिब में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है।
प्रतिवर्ष पाकिस्तान के सिख तीर्थयात्री भी हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचते हैं। रविवार को पाकिस्तान के 43 सदस्यों का जत्था ‘जो बोले सो निहाल’ के जयकारों के साथ गोविंदघाट पहुंचा।
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि पाकिस्तान से पहुंचे श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट में रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार को पैदल ही हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए निकलेगा।
वे रात्रि विश्राम के लिए यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया पहुंचेंगे। मंगलवार को हेमकुंड सरोवर में पवित्र स्नान कर हेमकुंड गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे और रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया पहुंचेंगे।