फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pakistani hog deer extinct species seen in india scientist shocked

भारत के जंगलों में पाकिस्तानी हॉग डियर की घुसपैठ, इस विलुप्त प्रजाति ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की टेंशन

Sun, 09 Dec 2018 09:39 AM IST
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Dec 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Pakistani hog deer extinct species seen in india scientist shocked
पाकिस्तानी हॉग डियर

भारत के जंगलों में पाकिस्तानी हॉग डियर (पाडा) की घुसपैठ नजर आई है। इस विलुप्त प्रजाति को मणिपुर के कीबुल लम्जाव नेशनल पार्क (केएलएनपी) में देखा गया है।

विज्ञापन


देहरादून के भारतीय वन्य जीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के वैज्ञानिकों ने इनकी पहचान की है। इस संबंध में उनकी रिपोर्ट शोध पत्रिका ‘साइंटिफिक रिपोर्ट्स’ में प्रकाशित हुई है।
विज्ञापन


वन्यजीव वैज्ञानिक संदीप कुमार गुप्ता और अजीत कुमार की संयुक्त रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐतिहासिक तौर पर पाकिस्तान और तराई ग्रासलैंड में हॉग डियर की उपस्थिति रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पहले हॉग डियर थाईलैंड से लेकर लाओस, कंबोडिया और वियतनाम में पाए जाते रहे हैं। माना जा रहा है कि पुराने प्रवास स्थान खत्म होने के कारण अब हॉग डियर ने मणिपुर में नया ठिकाना बनाया है।

तेजी से विलुप्त हो रही इस प्रजाति के करीब 250 हॉग डियर अब कंबोडिया के जंगलों में बचे हैं। भारत में इसे पाडा के नाम से भी जाना जाता है। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर(आईयूसीएन) ने इस प्रजाति को विलुप्तप्राय की लाल सूची में रखा हुआ है।

20वीं शताब्दी की शुरुआत से इसका दायरा बढ़ना शुरू हुआ और यह दक्षिणपूर्व एशिया के देशों तक पहुंचना शुरू हुआ है। माना जा रहा है कि जो प्रजातियां मणिपुर के राष्ट्रीय पार्क में देखी गई हैं, उनकी संख्या और अधिक भी हो सकती है। अभी तक माना जाता था कि पाडा केवल पाकिस्तान के हिमालयन क्षेत्र में मिलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed