फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pakistan should change its name atankistan

पाकिस्तान का पेशा ही आतंकवाद, नाम बदलकर कर ले आतंकिस्तान: शाहनवाज हुसैन

Sat, 01 Dec 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
Pakistan should change its name atankistan
शाहनवाज हुसैन - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा के चुनाव में भाजपा की ही जीत होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काम करने वाले कौन छोड़ेगा? राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है और समाज का हर वर्ग चाहता है कि इसका हल निकले।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद को आईएसआईएस जैसा बनाकर रखा हुआ है। जब तक वह आतंकवाद से तौबा नहीं कर लेता, तब तक उससे क्या बातचीत होगी।

विज्ञापन

धमाकों के बीच पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं हो सकती

देहरादून के रायपुर स्थित स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए हुसैन ने मीडियाकर्मियों सेकहा कि पाकिस्तान का पेशा ही आतंकवाद है।

विश्वभर में पाकिस्तान को एक आतंकी देश के रूप में जाना जाता है। लिहाजा, उसे अपना बदलकर आतंकिस्तान कर लेना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि धमाकों के बीच पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं हो सकती।

देहरादून में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पधारे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की सवा सौ करोड़ जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है।

निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के पास वहां कोई मुद्दा नहीं है।
 

 

वह विरोध की सियासत कर रही है, जबकि जनता विकास चाहती है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्यों की भाजपा शासित सरकारों ने देश और प्रदेश के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाईं, जिनका करोड़ों देशवासियों को लाभ मिल रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड में संपन्न हुए निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को शुभकामनाएं दीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed