फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pakistan flag make on freedom fighter memorial.

उत्तराखंड से आतंकियों के पकड़े जाने के बाद अब हुई देशद्रोही वारदात

Fri, 22 Jan 2016 01:08 PM IST
चंद्रशेखर जोशी / अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी / अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 22 Jan 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
pakistan flag make on freedom fighter memorial.

हरिद्वार से चार आतंकी पकड़े जाने के बाद अब उत्तराखंड में स्वतंत्रता सेनानी के स्मृति पटल पर पाकिस्तान के झंडे का निशान बनाया गया है। इससे इलाके में हड़कंप का माहौल है।

विज्ञापन


चाहे ये शरारत हो या साजिश, दोनों ही स्थितियों में यह चिंता पैदा करती है। खासकर देश में सुरक्षा के मौजूदा हाल और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मामला और भी गंभीर हो जाता है।
विज्ञापन


चंपावत जिले के एक दूरस्थ गांव में बने स्वतंत्रता सेनानी स्मृति पटल पर पाकिस्तान के झंडे का निशान बनाया गया है, साथ ही मस्जिद बनी है और फारसी में कुछ शब्द लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शब्दों का अर्थ क्या है? ये किसने लिखे और इसके लिखने का मकसद क्या है? कोई नहीं जानता। सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह घटना फिलहाल चुनौती है।

कोयले से बनाया चांद-तारा और मस्जिद

pakistan flag make on freedom fighter memorial.

चंपावत मुख्यालय से करीब 56 किलोमीटर दूर सात (पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी, बेनीराम चौड़ाकोटी, पदमा दत्त चौड़ाकोटी, जयदत्त चौड़ाकोटी, चूड़ामणि जोशी, चिंतामणि जोशी और बची सिंह राना) स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का गांव है चौड़ाकोट।

इस गांव में 29 अगस्त 2001 को सेनानी स्मृति पटल बना। तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. मदन सिंह महराना ने इस पटल का लोकार्पण किया। इस पटल की दीवार के अग्रिम हिस्से में कोयले से पाकिस्तान झंडे का निशान चांद-तारा और मस्जिद बनाई गई है।

कुछ शब्द फारसी भाषा में लिखे गए हैं। साथ ही हिंदी और अंग्रेजी में आमीन लिखा हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेश चंद्र चौड़ाकोटी, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, सरपंच स्वरूप राम आदि का कहना है कि ये हरकत सेनानियों का अपमान है। इस पूरे मामले की गहन जांच की जानी चाहिए।

इलाके में आने वाले अजनबी और फेरीवालों पर नजर रखने की भी मांग की गई है। चंपावत जिले के नेपाल सीमा से लगे होने से इस तरह की घटना चिंता पैदा करती है। जिले की 90 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगी है। मां पूर्णागिरि धाम भी यहां से करीब 45 किमी के फासले पर है।

मामला पुलिस की जानकारी में नहीं है। पता लगाकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। चल्थी क्षेत्र के अलावा खुफिया पुलिस को मौके पर भेजा जाएगा। मामले को गंभीरता से ले हर पहलू को देखा जाएगा। जो भी कदम जरूरी होगा, उठाया जाएगा।
- दिलीप सिंह कुंवर, पुलिस अधीक्षक, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed