फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pajitilani mini stadium will soon be renovated

पजिटिलानी मिनी स्टेडियम का जल्द होगा जीर्णोद्धार

Wed, 26 Feb 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pajitilani mini stadium will soon be renovated
बदहाल पड़ा पजिटिलानी स्थित खेल मैदान। - फोटो : VIKAS NAGAR
बीते सात साल से बदहाल पड़े पजिटिलानी स्थित मिनी स्टेडयिम का जीर्णोंद्धार जल्द किया जाएगा। मिनी स्टेडियम को संवारने के लिए हाल ही में जिला पंचायत निधि से 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति की गई है। इससे मैदान के समतलीकरण के साथ ही ग्राउंड की मरम्मत कराई जाएगी। स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्रीय युवाओं में हर्ष की लहर है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2004-05 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी ने 56 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का शुभारंभ किया था। इस खेल मैदान का इस्तेमाल क्षेत्रीय युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किया करते थे, लेकिन लंबे समय से देखरेख न किए जाने के कारण मैदान बदहाल हो गया। इसके चलते युवाओं ने तैयारियों के लिए स्टेडियम का इस्तेमाल करना बंद कर दिया। स्टेडियम को 2013 के दौरान आई आपदा के दौरान भी खासा नुकसान पहुंचा। दर्शकों के बैठने के लिए बनाई गई सीढ़ियां पहाड़ी के दरकने से मलबे के नीचे दब गई।
विज्ञापन

बीते दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने स्टेडियम सहित क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने स्टेडियम की मरम्मत की मांग उठाई थी। इस पर मधु चौहान ने 10 लाख रुपये की धनराशि देने की बात कही है। पर्वतीय प्रगति मंडल के अध्यक्ष कांतिराम शर्मा ने बताया कि खेल स्टेडियम के जीर्णोंद्धार का लाभ खत सिलगांव, बमठाड़ और अठगांव के युवाओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed