फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   painful death given to a friend by two friends in pauri

उत्तराखंडः एक दोस्त ने अपने दो दोस्तों को दी दर्दनाक मौत, जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2019 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Jul 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
painful death given to a friend by two friends in pauri
सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दोस्त ने दोस्ती शब्द को ही दागदार कर दिया है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पौड़ी के खातस्यूं पट्टी स्थित चोरकंडी गांव में एक दोस्त के दो दोस्तों को जिंदा जलाए जाने की वीभत्स घटना सामने आई है। घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

टीम ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया

मृतकों के नाम रूप सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 45 वर्ष और धीरज सिंह पुत्र सते सिंह उम्र 42 वर्ष हैं। टीम ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

एक मृतक की पत्नी ने राजस्व पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि अजीत ने ऐसा क्यों किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed