फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahalgam attack No group will go from Doon to visit Pakistan Gurudwara Maharaja Ranjit Singh death anniversary

Pahalgam Attack: दून से पाक के गुरुद्वारों की यात्रा पर नहीं जाएगा जत्था,15 साल में पहली बार की गई रद्द

Fri, 25 Apr 2025 10:35 AM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून
वत्सल गुप्ता, अमर उजाला संवाद , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद दून से पाक के गुरुद्वारों की यात्रा पर जत्था नहीं जाएगा। 15 साल में पहली बार यात्रा रद्द की गई है। इस बार 21 जून को जत्था रवाना होना था। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं।

विज्ञापन
Pahalgam attack No group will go from Doon to visit Pakistan Gurudwara Maharaja Ranjit Singh death anniversary
गुरुद्वारा (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

महाराजा रंजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा पर इस बार दून से जत्था नहीं जाएगा। कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के चलते यात्रा रद्द कर दी गई है। पिछले करीब 15 साल से दून से हर साल जत्था पाकिस्तान जाता था।

विज्ञापन

दरअसल, महाराजा रंजीत सिंह की बरसी समागम पर दून से हर साल पाकिस्तान के गुरुद्वारों की यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था जाता है। श्रद्धालु पाकिस्तान में गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा डेरा साहिब (लाहौर), गुरुद्वारा सच्चा सौदा, गुरुद्वारा रोड़ी साहिब आदि के दर्शन करते हैं।

विज्ञापन


इस बार 21 जून को जत्था रवाना होना था। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई थीं। श्रद्धालुओं के पासपोर्ट भी जमा कर लिए गए थे, लेकिन हमला होते ही बढ़े विरोध को देखते हुए आयोजकों ने यात्रा रद्द कर दी। जत्थेदार रंजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा रद्द की गई है। यात्रा के लिए अभी तक आयोजकों के पास 50 पासपोर्ट आए थे, जिन्हें वापस कर दिया गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नियम कानून सख्त, लागू कराने को नहीं वक्त...नशा मुक्ति केंद्रों में थम नहीं रही हैं घटनाएं

साल में कई बार यात्रा पर जाते हैं श्रद्धालु

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए दून से साल में कई बार श्रद्धालुओं जाते हैं। हाल ही में 19 जून को देहरादून से 72 तीर्थयात्री पाकिस्तान गए थे। इसके अलावा बैसाखी पर भी श्रद्धालु पाकिस्तान की यात्रा पर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed