फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outsourced employees traveled to CM's residence

आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया सीएम आवास कूच

Thu, 06 Jan 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Outsourced employees traveled to CM's residence
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने एजेंसियों पर शोषण का आरोप व विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि पहले से हाथीबड़कला में तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग लगा रोक दिया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी बुधवार को परेड ग्राउंड में एकत्र हुए थे। जहां से प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सीएम आवास तक आक्रोश रैली निकाली। आउटसोर्स कर्मचारियों ने कहा कि समय पर वेतन ने मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed