{"_id":"583760f44f1c1b983513b96c","slug":"outsource-roadways-employees-will-be-contract-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: संविदा में परिवर्तित होंगे 2500 आउटसोर्स रोडवेज कर्मचारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: संविदा में परिवर्तित होंगे 2500 आउटसोर्स रोडवेज कर्मचारी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Nov 2016 03:21 AM IST
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत ने कर्मचारियों को दिया आश्वासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत करीब 2500 आउटसोर्स कर्मचारी (चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारी) एक सप्ताह में संविदा में परिवर्तित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर रात मुख्यमंत्री आवास पर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन के साथ हुई वार्ता में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया। इसके अलावा सभी संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने का प्रस्ताव भी निगम बोर्ड में आएगा, जिस पर यूनियन ने अपनी बेमियादी हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को यूनियन ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर रोडवेज बसों का चक्काजाम किया था। वार्ता में मुख्य सचिव एस रामास्वामी, वित्त सचिव अमित नेगी, निगम के एमडी बृजेश संत, जीएम संचालन दीपक जैन, यूनियन के संरक्षक सुशील राठी, महामंत्री अशोक चौधरी, प्रवक्ता विपिन कुमार, क्षेत्रीय मंत्री केपी सिंह, विनय जोशी, सतेंद्र तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन