{"_id":"630e62a227a2751ba86d15b7","slug":"outrage-over-the-news-of-energy-plant-at-sheeshambada-waste-disposal-center-vikas-nagar-news-drn4213538111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र पर नहीं लगने दिया जाएगा एनर्जी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र पर नहीं लगने दिया जाएगा एनर्जी प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एंड रिसाईक्लिंग प्लांट में एनर्जी प्लांट लगाए जाने की संभावना से क्षेत्र के लोग आक्रोशित हो गए हैं। मंगलवार को पछवादून संयुक्त समिति के पदाधिकारियों ने सेलाकुई के शहीद सत्येंद्र चौक पर जमकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन और निजी कंपनी के ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे। यदि ऐसा हुआ तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। एक निजी कंपनी के शीशमबाड़ा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर एनर्जी प्लांट लगाए जाने की खबर से कूड़ा घर को हटाने के लिए संघर्ष कर रही पछवादून संयुक्त समिति एक बार फिर से मुखर हो गई है। समिति के पदाधिकारियों ने इस संबंध में आपातकालीन बैठक बुलाकर ऐसी किसी भी गतिविधि को क्षेत्र में संचालित नहीं होने देने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले में जल्द ही समिति का एक प्रतिनिधिमंडल नगर प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात करेगा। समिति के महासचिव राजेंद्र राज गंगसारी ने कहा कि क्षेत्र के निवासी कूड़ा निस्तारण केंद्र को शीशमबाड़ा से हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों की इससे अलग कोई दूसरी मांग नहीं है और न ही उन्हें कोई दूसरा विकल्प सरकार या नगर प्रशासन से चाहिए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष चैतन्य, अनिल गौड़, अरुण कुमार, प्रकाश भट्ट, प्रेम कोठारी, राजेंद्र बलूनी, अश्वनी गर्ग, वीरेंद्र बलूनी, अशोक नेगी, अमित पंवार आदि शामिल रहे।