फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outrage against Youtuber Saurabh Joshi on his controversial remarks related to Haldwani and Uttarakhand

Uttarakhand : यूट्यूबर सौरभ जोशी के बयान पर बवाल, कहा- उसकी वीडियो ने बढ़ाई उत्तराखंड की पहचान

Wed, 14 Dec 2022 12:42 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 14 Dec 2022 12:42 AM IST
सार

हाल ही में हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि हल्द्वानी और उत्तराखंड को कोई नहीं जानता था लेकिन उनके वीडियो की वजह से आज हल्द्वानी और उत्तराखंड रोजाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन
Outrage against Youtuber Saurabh Joshi on his controversial remarks related to Haldwani and Uttarakhand
ब्लॉगर सौरभ जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूट्यूबर सौरभ जोशी के बयान कि ''हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान उनके वीडियो से बढ़ी है'' ने प्रदेशवासियों को आक्रोशित कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक ब्लॉगर सौरभ जोशी के खिलाफ गुस्सा फूट गया है।

विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उत्तराखंड की पहचान सैनिकों के बलिदान, चार धाम, हसीन वादियों से है। और ये पहचान आज की नहीं है बल्कि सदियों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि हल्द्वानी और उत्तराखंड को कोई नहीं जानता था लेकिन उनके वीडियो की वजह से आज हल्द्वानी और उत्तराखंड रोजाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सौरभ के खिलाफ कई मीम्स शेयर कर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

शिवसेना ने फूंका पुतला
राजीव नयन बहुगुणा ने कहा कि यह दावा तो कभी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, गोविंद वल्लभ पंत और सुंदर लाल बहुगुणा ने भी नहीं किया। वहीं शिव सेना नेता ने सौरभ जोशी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि यूट्यूब से शोहरत पाने वाले सौरभ भूल गए हैं कि नैनीताल की पहचान अंतरराष्ट्रीय है।

उन्होंने आगे कहा कि यहां कई हस्तियों ने देश-दुनिया में नाम कमाया, लेकिन किसी ने अपने नाम से पहचान होने की तारीफ नहीं की। सरकार को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेते हुए, यूट्यूबर के खिलाफ राज्यद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

पुतला दहन करने वालों में पूर्व सैनिक बलवंत सिंह मेर, दिनेश नेगी, दिनेश संगेला, पंकज मेहरा, राम सिंह नेगी, ज्वालादत्त पलड़िया, सूरज मौर्य, वीरेंद्र बर्गली, रवि वर्मा, बाबू अंसारी, नौशाद खान, मिलन कुमार आदि मौजूद रहे। इस बारे में सौरभ जोशी ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed