फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Outpost in-charge ISBT line spot on negligence

लापरवाही पर चौकी प्रभारी आईएसबीटी लाइन हाजिर

Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge ISBT line spot on negligence
दोखम तिब्बतन फाउंडेशन की भूमि पर भूमाफिया की ओर से कब्जा करने के मामले में लापरवाही बरतने और आवश्वक कार्यवाही न करने पर डीजीपी अशोक कुमार ने चौकी प्रभारी आईएसबीटी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश एसएसपी को दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोखम तिब्बतन फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने फाउंडेशन की आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र की भूमि पर भूमाफिया द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने और भूमि पर रखे गये चौकीदार और उसकी पत्नी के साथ दुरव्यवहार करने की शिकायत की थी। प्रतिनिधि मंडल द्वारा पूर्व में भी भूमाफियाओं पर उनकी भूमि पर तोड़फोड़ व मारपीट करने के आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र डीजीपी को दिया था। जिस पर डीजीपी ने एसएसपी देहरादून को तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था। जिसके बाद थाना पटेलनगर में सुरेश चन्द्र माथुर एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन इस पर आवश्यक कार्रवाई नही हुई। डीजपी अशोक कुमार ने दोखम तिब्बतन फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल को उनकी संस्था की भूमि व भवनों को सुरक्षित करने एवं कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि किसी को भी बल पूर्वक भूमि पर अवैध कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। इसमें संलप्ति लोगों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed