{"_id":"647b9f5fdfa73c94210fe8c6","slug":"ourists-thronged-mussoorie-jam-made-trouble-dehradun-news-c-55-1-sdrn1025-168-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weekend: मसूरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, जाम से हलकान हुए सैलानी, रेंग रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weekend: मसूरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, जाम से हलकान हुए सैलानी, रेंग रेंगकर चले वाहन
Sun, 04 Jun 2023 03:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:37 PM IST
सार
वीकेंड पर मसूरी में जमकर पर्यटक उमड़ रहे हैं। शनिवार को भी यहां 90 फीसदी होटल पैक रहे। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं होने के कारण पर्यटकों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मसूरी में जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में स्थानीय लोगों समेत पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन लोग घंटों के जाम में फंस रहे हैं। शनिवार को तो कैंपटी मार्ग पर आपातकालीन सेवा 108 को तीन बार जाम में फंसना पड़ा। लगातार लग रहे जाम के कारण पुलिस के ट्रैफिक प्लान पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
वीकेंड पर मसूरी में जमकर पर्यटक उमड़ रहे हैं। शनिवार को भी यहां 90 फीसदी होटल पैक रहे। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था सही नहीं होने के कारण पर्यटकों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है। शनिवार को भी गांधी चौक-कैंपटी मार्ग, गांधी चौक-किंग्रेग मार्ग, जीरो प्वाॅइंट-कैंपटी मार्ग, भगत सिंह चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर दिनभर जाम लगता रहा।
विज्ञापन
इसी दौरान कैंपटी मार्ग पर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों के उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब सहित कई राज्यों के पर्यटक एडवांस में होटलों में बुकिंग कर रहे हैं। लेकिन, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की जरूरत है।
विज्ञापन
मसूरी के ट्रैफिक को संभालने के लिए 90 पुलिसकर्मी हैं तैनात
मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मसूरी में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए 25 पीआरडी के जवान, 30 पुलिसकर्मी, दो सीपीयू यूनिट, 30 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। जबकि, वीकेंड पर पांच सिपाही और तैनात कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़कें संकरी होने और यातायात दबाव ज्यादा होने के कारण जाम लग रहा है। हालांकि, फिर भी व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
96 की जगह 33 पुलिसकर्मियों से चलाना पड़ रहा काम
सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि मसूरी में 96 पुलिसकर्मियों के पद हैं। लेकिन, यहां 33 पुलिसकर्मी ही तैनात हैं। हालांकि, वीकेंड और पर्यटन सीजन को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की जाती है।