फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   other religion youth molest minor girl

नई टिहरी: मीट की दुकान चलाने वाले ने बच्ची से की छेड़छाड़, लोगों ने खूब धुना

Mon, 27 Aug 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Updated Mon, 27 Aug 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
other religion youth molest minor girl
अारोपी युवक - फोटो : amar ujala

जाखणीधार ब्लॉक के रजाखेत बाजार में मीट की दुकान चलाने वाले एक दूसरे समुदाय के युवक ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ कर दी। घटना का पता चलने पर बाजार में एकत्रित लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने वहां रह रहे आरोपी के समुदाय के लोगों को जल्द दुकान खाली करने को कहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमवार दोपहर दो बजे क्षेत्र की एक महिला अपनी बीमार बच्ची को लेकर नंदगांव अस्पताल से घर जा रही थी। तभी महिला ने पीपलडाली पुल से जा रहे स्कूटी सवार से बच्ची को एक किमी आगे मंदिर तक छोड़ने को कहा। आरोपी बच्ची को स्कूटी पर बिठाकर आगे निकला और मंदिर तक पहुंचने से पहले एक सुनसान सड़क पर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचने पर बच्ची ने अपनी मां को सब कुछ बता दिया

other religion youth molest minor girl
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आरोपी ने बच्ची को 20 रुपये देकर यह बात किसी को नहीं बताने को कहते हुए मंदिर के पास छोड़ दिया। 10 वर्षीय बच्ची ने घर पहुंचने पर अपनी मां को सब कुछ बता दिया। इससे गुस्साए परिजन बच्ची को लेकर रजाखेत बाजार पहुंचे। पीड़िता ने आरोपी की पहचान की।

आरोपी दानिश उर्फ सोनू (22) पुत्र हरीनतुला निवासी नई बस्ती तीथापुर बिजनौर मीट की दुकान चलाता है। घटना का पता चलते ही बाजार में बड़ी संख्या में लोक एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने वहां व्यवसाय कर रहे आरोपी के समुदाय के लोगों को जल्द दुकानें खाली करने की हिदायत दी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने पीपलडाली चौकी में देर शाम को जमकर हंगामा काटा। स्थानीय व्यापारी विक्रम सिंह नेगी, बलवंत रावत, मनोज नेगी, मयचंद सिंह, उम्मेद सिंह आदि लोगों ने कहा कि बाहर से आए लोग देवभूमि का माहौल कर रहे हैं। पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता के मां-पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मंगलवार को मेडिकल कराया जाएगा। 
-डा. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed