फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   orange alert in uttarakhand rain in dehradun, mussoorie, and hilly areas

उत्तराखंडः ऑरेंज अलर्ट के बीच देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश, मसूरी में बढ़ी ठंड

Thu, 25 Jul 2019 12:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Jul 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
orange alert in uttarakhand rain in dehradun, mussoorie, and hilly areas
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में गुरुवार को सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई। जिससे कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को राहत हुई। राजधानी देहरादून सहित मसूरी व आसपास के इलाकों में आज सुबह बादल खूब बरसे। जिसके बाद काले बादल छा गए। हल्द्वानी सहित कुमाऊं के कई इलाकों में भी आज सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है। आज सुबह रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, चमोली, श्रीनगर और नई टिहरी में भी बारिश हुई। बारिश से मैदानी इलाकों में देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर की सड़कों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन


पहाड़ों की रानी मसूरी में सुबह से हो रही तेज बारिश जनजीवन प्रभावित हुआ। यहां तापमान में भारी गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं निचले इलाकों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

छह जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

प्रदेश के छह जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसकी आशंका को देखते हुए मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र प्रभारी बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान राजधानी देहरादून के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। 

जुलाई में आठ साल में तीसरी बार 35 के पार पहुंचा पारा
राजधानी देहरादून में बुधवार को पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। पिछले आठ वर्षों में यह तीसरा मौका है, जब जुलाई माह में तापमान 35 डिग्री से अधिक हुआ हो। इससे पहले 2012 में जुलाई माह का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री तक पहुंचा था। 

बुधवार को दून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को दून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 2018 में जुलाई में अधिकतम तापमान 35.2 और 2017 में 35.8 डिग्री तक पहुंच गया था। 2016, 15, 14 और 13 में तापमान 34 डिग्री तक जाकर सिमट गया था। जुलाई माह में अधिकतम तापमान का ऑल टाइम रिकॉर्ड एक जुलाई 1931 का है, जब तापमान 40.6 डिग्री तक पहुंच गया था। 

बारिश ने बढ़ाई उमस
राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बुधवार को हुई बारिश के बाद उमस बहुत ज्यादा बढ़ गई। सुबह के समय हल्के बादल छाये रहे और मौसम में उमस बढ़ गई। इसके बाद कुछ देर हल्की बारिश हुई, जिसके बाद तेज धूप खिली। इससे उमस में बहुत ज्यादा बढ़ोत्तरी हो गई। लेकिन शाम को फिर हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed