फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   OPS Rana got guest of honor in international conference

अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में ओपीएस राणा को मिला गेस्ट ऑफ ऑनर

Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
OPS Rana got guest of honor in international conference
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीसरी दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का समापन विश्वविद्यालय के कृषि संकाय और एग्रीकल्चर एंड एनवायरमेंटल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हुआ। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर ओपीएस राणा को दिया गया।
विज्ञापन

कांफ्रेंस का मुख्य विषय ग्लोबल इनीशिएटिव इन एग्रीकल्चर फॉरेस्ट्री और अप्लाइड साइंस पर आधारित खाद्य सुरक्षा पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास को रखा गया। डॉ. सीपी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस को संबोधित किया। विश्व स्तरीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ डीआरसी बखेतिया व ओपीएस राणा और यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. राजेंद्र डोभाल को श्री गुरु राम राय विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कांफ्रेंस के समापन पर विवि के शिक्षकों के साथ ही देश-विदेश से आए अनेक शोधार्थियों जिनमें लखनऊ, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, हिमाचल, तमिलनाडु कृषि विवि से आए विभिन्न शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर ऑफलाइन शोध पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, वर्चुअल मोड में भारत, बांग्लादेश, इरान, मलेशिया, चीन और कोरटेवा एग्रीसाइंस के प्रतियोगी और वक्ताओं ने प्रतिभाग किया। कांफ्रेंस की रिपोर्ट डॉ. जमील अख्तर ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वोट ऑफ थैंक्स विवि के रजिस्ट्रार डॉ. दीपक साहनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कांफ्रेंस का संचालन डॉ. पारुल अग्रवाल, डॉ. प्रियंका बनकोटी और डॉ. हुमा ने किया। इस अवसर पर सीपी सिंह, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. दीपक साहनी, डॉ. जमील अख्तर, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. अमर पी गर्ग, डॉ. मोइनुद्दीन, डॉ. दीपक सोम, डॉ. वाजिद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed