{"_id":"668c79d8bc51ac43070f5fd4","slug":"opposition-to-settling-the-disaster-victims-of-jakhan-village-in-rudrapur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-451558-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जाखन गांव के आपदा पीड़ितों को रुद्रपुर में बसाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जाखन गांव के आपदा पीड़ितों को रुद्रपुर में बसाने का विरोध
विज्ञापन
I
IIतहसील मुख्यालय में रुद्रपुर के लोगों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
I
I
I
Iआपदा प्रभावित जाखन गांव के लोगों को रुद्रपुर में दी जा रही है भूमि
I
I जाखन गांव के आपदा प्रभावितों को रुद्रपुर पंचायत में बसाए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर कहा कि रुद्रपुर में विस्थापितों को किसी भी हाल में जमीन नहीं दी जाएगी।
I
Iरुद्रपुर के प्रधान देवराज सेमवाल एवं उप प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि प्रशासन जिस जगह पर जाखन के आपदा पीड़ितों को बसाना चाहती है, उस जगह पर ग्रामीणों का खेल मैदान है। साल 2010 में विधायक निधि से इस खेल मैदान का निर्माण किया गया था। कहा कि मैदान के आसपास अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवार निवास करते हैं। जिनके सार्वजनिक और शादी समारोह इसी मैदान में होते हैं। गांव के अन्य कई परिवारों के शादी समारोह भी इसी मैदान में होते हैं।
I
I
I
Iउन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की भू प्रबंधन समिति ने भी इस जमीन को आवंटित किए जाने पर असहमति जताई है। इस जमीन के आवंटन का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से जबरदस्ती की गई तो इसी जमीन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश, धर्मपाल यादव, देवेंद्र सिंह, शालू, मरियम, प्रेम सिंह, महावीर चौहान, अनुज बंसल अभिषेक आदि शामिल रहे।I