फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   opportunity to become teachers after 12th class

सुनहरा मौका : अब 12वीं के बाद भी बन सकेंगे शिक्षक, ऐसे मिलेगा मौका, जल्दी करें

Wed, 22 May 2019 10:42 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 May 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
opportunity to become teachers after 12th class
प्रतीकात्मक - फोटो : Pexels.com

अब 12वीं के बाद भी सीधे शिक्षक बनने का अवसर मिल सकेगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने अपने नए इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) की मान्यता के लिए उत्तराखंड के दरवाजे खोल दिए हैं। हालांकि बीएड की मान्यता के दरवाजे अभी बंद हैं।

विज्ञापन


एनसीटीई ने इस साल से चार वर्षीय इंटिग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों में 12वीं के बाद सीधे दाखिला मिलेगा। कोर्स करने के बाद जो डिग्री मिलेगी, वह बीएड के बराबर मानी जाएगी। इस कोर्स को सरकारी विश्वविद्यालय व कॉलेज के साथ ही निजी विवि और कॉलेज भी संचालित कर सकेंगे।

विज्ञापन

2015 से बीएड की नई मान्यता पर रोक

उत्तराखंड में वर्ष 2015 से बीएड की नई मान्यता पर रोक लगी हुई है। इस वजह से चार साल से यहां कोई भी नया बीएड कॉलेज नहीं खुला, लेकिन जो कॉलेज पहले से चल रहे हैं, वे इस नए कोर्स को चला सकेंगे।

इस कोर्स की मान्यता के लिए कॉलेजों को तीन जून से 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा। यह मान्यता सत्र 2020-21 के लिए होगी। कोर्स अगले वर्ष से ही शुरू किया जाएगा। यह दो कोर्स होंगे। पहला कोर्स प्री प्राइमरी से प्राइमरी स्तर तक पढ़ाने के लिए होगा।

इन राज्यों में चलेगा आईटीईपी

दूसरा कोर्स अपर प्राइमरी से सेकेंडरी स्तर तक के शिक्षण के लिए होगा। एनसीटीई के सदस्य सचिव संजय अवस्थी की ओर से सभी संबंधित राज्यों को मान्यता की प्रक्रिया अमल में लाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

किन राज्यों में चलेगा चार वर्षीय आईटीईपी
आईटीईपी (प्री प्राइमरी से प्राइमरी लेवल) : हरियाणा, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, बिहार, दिल्ली, राजस्थान।
आईटीईपी (अपर प्राइमरी से सेकेंडरी लेवल) : उत्तराखंड, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, कर्नाटक, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली और राजस्थान।

विज्ञापन

हर्ष का विषय

बीएड पर वर्ष 2015 से रोक लगी है। डीएलएड केवल सरकारी संस्थानों में ही संचालित हुआ है। अब चार वर्षीय आईटीईपी के लिए उत्तराखंड को भी मान्यता मिलेगी जो कि हर्ष का विषय है। हम एनसीटीई के इस कदम का स्वागत करते हैं।
- डॉ. सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूट

(नोटः अधिक जानकारी के लिए हमें कमेंट बॉक्स में लिखें...)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed