फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operator and manager were beaten to death with baseball bat, four arrested

Dehradun News: संचालक और मैनेजर ने बेसबॉल के बैट से पीटकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 02:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Operator and manager were beaten to death with baseball bat, four arrested
10 अप्रैल की रात चंद्रबनी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में हत्या की प्राथमिक जांच के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

युवक के चिल्लाने और केयरटेकर को गाली देने पर भड़के थे आरोपी, बेसबॉल का बैट और कार बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। नशामुक्ति केंद्र में युवक की हत्या में नामजद चारों आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के चिल्लाने व केयरटेकर को गाली देने पर भड़के केंद्र के संचालक और मैनेजर ने बेसबॉल के बैट से पीट-पीटकर मार डाला था। मैनेजर ने दो अन्य स्टाफ के साथ मिलकर शव को कपड़े में लपेटा और उसके घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल बैट और कार बरामद कर ली है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
11 अप्रैल की सुबह टर्नर रोड निवासी 22 वर्षीय सिद्धू के शव को नशामुक्ति केंद्र के स्टाफ के तीन लोग उसके घर के बाहर फेंक गए थे। मामले में सिद्धू के परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और केंद्र संचालक व स्टाफ की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद सड़क भी जाम कर दी गई। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि 10 अप्रैल की रात को नशामुक्ति केंद्र के भीतर सिद्धू के साथ मारपीट की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ने केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल, मैनेजर अजय शर्मा और दो अन्य स्टाफ मनीष कुमार व मोहन थापा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद जांच की गई तो पता चला कि नशामुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों के साथ अक्सर मारपीट होती थी। सिद्धू इससे तंग आ गया था। वह घर जाने की जिद कर रहा था। इस पर 10 अप्रैल की रात को संचालक प्रशांत जुयाल और अजय शर्मा ने बेसबॉल के बैट से उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बेहोश होने तक पीटा गया। इसके बाद उसके ऊपर कंबल डालकर कमरे में डाल दिया गया। सुबह देखा तो उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशांत के कहने पर अजय शर्मा, मनीष कुमार और मोहन थापा उसकी कार में सिद्धू के शव को डालकर ले गए। उन्होंने शव उसके घर के दरवाजे पर फेंक दिया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed