फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation of Saharanpur Passenger soon

देहरादून - सहारनपुर पैसेंजर का संचालन जल्द. दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 20 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Operation of Saharanpur Passenger soon
देहरादून से हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, सहारनपुर जाने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन के संचालन की तैयारी है। इसके लिए मंडल रेल मुख्यालय की ओर से रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर का कहना है कि सहारनपुर पैसेंजर के संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही इस संबंध में रेलवे बोर्ड, मंडल मुख्यालय से अनुमति मिल जाएगी ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पैसेंजर ट्रेन के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हैं। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के चलते रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे ने देहरादून से तमाम ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना को लेकर स्थितियां जैसे ही सामान्य हुईं तो रेलवे बोर्ड ने एक-एक करके सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया, लेकिन देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन नहीं शुरू किया गया। इसके चलते दैनिक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री परिवहन निगम की बसों से दैनिक यात्रा कर रहे हैं, जो उनकी जेब पर भी भारी पड़ रहा है। इसी को देखते हुए सहारनपुर पैसेंजर के संचालन को लेकर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed