फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Maryada resumes, campaign will continue till Kanwar Mela

ऑपरेशन मर्यादा फिर शुरू: अब तीन माह तक पुलिस की रहेगी इन पर कड़ी नजर, कांवड़ मेले तक जारी रहेगा अभियान

Thu, 21 Apr 2022 11:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Apr 2022 11:18 AM IST
सार

डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पिछले साल पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा चलाया था। एक माह के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को बाद में एक माह और बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन
Operation Maryada resumes, campaign will continue till Kanwar Mela
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा को एक बार फिर शुरू करने जा रही है। तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर अमर्यादित लोगों को मर्यादा सिखाने के लिए पुलिस सभी जिलों में बृहस्पतिवार से ऑपरेशन शुरू करेगी। यह ऑपरेशन तीन माह कांवड़ मेले तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


ऑपरेशन के तहत गंदगी फैलाने, हुड़दंग करने वाले और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों पर पुलिस सख्त रहेगी। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर पिछले साल पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा चलाया था। एक माह के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को बाद में एक माह और बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने स्थानीय और बाहर से आने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। यह वह पर्यटक थे जो पर्यटन स्थलों पर अमर्यादित क्रियाकलापों में शामिल रहते थे। सबसे अधिक कार्रवाई हरिद्वार और देहरादून पुलिस ने की थी। अभियान की सफलता को देखते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवड़ मेले तक यह ऑपरेशन जारी रहेगा। इसके तहत तीर्थ स्थलों के आसपास मादक पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा हुड़दंग और गंदगी फैलाने वाले लोगों का पुलिस एक्ट व अन्य धाराओं में चालान किया जाएगा। कांवड़ मेले की शुुरुआत इस बार 14 जुलाई से हो रही है।  
 

बाढ़, भूस्खलन वाले स्थानों को करें चिह्नित

डीजीपी ने सभी पुलिस कप्तानों को आगामी मानसून सीजन के लिए भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलिस अभी से मानसून सीजन में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर ले। आपदा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों पर जरूरी तैयारियों को अभी से किया जाना चाहिए, ताकि समय रहते आपदा से निपटने की कार्ययोजना बनाई जा सके। 

जंगलों की आग पर भी नजर रखे पुलिस 

जंगलों में प्रतिदिन आग की घटनाएं हो रही हैं। हर दिन सैकड़ों हेक्टेयर जंगल आग की भेंट चढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि पुलिस गश्त के दौरान जंगलों के आसपास भी नजर बनाए रखे, ताकि यदि कोई शरारतीतत्व यहां पर घूम रहा है, तो कार्रवाई की जा सके। कई बार जंगलों में आग किसी की लापरवाही के कारण ही लगती है। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में आज से सघन सत्यापन अभियान: प्रदेश में 10 साल से रह रहे लोगों, रेहड़ी पटरी वालों और किरायेदारों का होगा वेरिफिकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed