{"_id":"686f7d58441b76e3b20645d9","slug":"operation-kalnemi-launched-against-fake-saints-in-uttarakhand-cm-dhami-orders-strict-action-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: सनातन धर्म की आड़ में ठगी...छद्म भेषधारियों पर चलेगा ऑपरेशन कालनेमि, सीएम ने दिए सख्त निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: सनातन धर्म की आड़ में ठगी...छद्म भेषधारियों पर चलेगा ऑपरेशन कालनेमि, सीएम ने दिए सख्त निर्देश
Thu, 10 Jul 2025 02:18 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:18 PM IST
सार
साधु-संतों का भेष धारण कर ठगी करने के मामले सामने आने पर सीएम धामी इस पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ लेकर लोगों को ठगने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सनातन परंपरा की छवि को भी ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार असुर कालनेमि ने साधु का रूप धरकर लोगों को भ्रमित किया था, वैसे ही आज कई कालनेमि समाज में सक्रिय हैं। सरकार सनातन संस्कृति की रक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आस्था के नाम पर पाखंड फैलाने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।