{"_id":"614f80478ebc3efd17663e92","slug":"opd-of-skin-and-general-diseases-started-in-new-building-of-district-hospital-city-news-drn3915433198","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के नए भवन में त्वचा और सामान्य रोग की ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के नए भवन में त्वचा और सामान्य रोग की ओपीडी शुरू
विज्ञापन
राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में मरीजों की दिक्कत कम होने की उम्मीद है। अस्पताल के नए भवन में त्वचा और सामान्य रोग (मेडिसिन) की ओपीडी शुरू गई । दो त्वचा रोग विशेषज्ञ और दो फिजिशियन ने मरीजों को देखना भी शुरू कर दिया है। जल्द ही नए भवन में अन्य ओपीडी शुरू किए जाने के साथ ही मरीज भर्ती भी किए जाएंगे।
जिला अस्पताल के कोरोनेशन परिसर में बने नए भवन में ओपीडी के अलावा 100 मरीजों को भर्ती किए जाने की व्यवस्था भी है। यहां पर 100 बेड तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, बर्न यूनिट भी बनाए गए हैं। सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की जा चुकी है। इस तरह से जिला अस्पताल में 284 बेड हो गए हैं। इसमें गांधी शताब्दी परिसर में 100 बेड और कोरोनेशन में 184 बेड शामिल हैं। अलग-अलग विभागों की ओपीडी में 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों को बैठने के लिए 12 कक्ष तैयार किए गए हैं। 15 बेड की इमरजेंसी भी नए भवन में बनी है।
--
चिकित्सीय सुविधाओं को बढ़ाने के लिए संरचनात्मक व्यवस्थाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। बर्न यूनिट को भी अत्याधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। जिससे आग या करंट आदि से झुलसने, त्वचा के जलने आदि के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। - डॉ. शिक्षा जंगपांगी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल