फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online RTO office.

उत्तराखंड के आठ RTO दफ्तर होंगे ऑनलाइन

Thu, 05 Nov 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Nov 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
online RTO office.

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय का ऑनलाइन सर्वर प्रोजेक्ट देहरादून से बाहर निकलेगा। प्रदेश के आठ संभागीय परिवहन कार्यालयों में जल्द इसकी शुरूआत होगी। आरटीओ देहरादून ने मुख्यालय को अपनी आख्या बनाकर भेज दी है।

विज्ञापन


अगस्त माह की शुरुआत में दून आरटीओ कार्यालय में ऑनलाइन प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई थी। सितंबर माह में कार्यालय पूरी तरह से सर्वर से जुड़ गया था।

सर्वर से लिंक होने केबाद वाहनों का रजिस्ट्रेशन, डीएल, टैक्स आदि कार्यों का डाटा नेशनल सर्वर में फीड होना था। लेकिन शुरुआत से सर्वर की स्पीड स्लो होने के कारण अन्य कार्यालयों में यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया। एआरटीओ प्रशासन संदीप सैनी के अनुसार एनआईसी के अफसरों को बुलाकर सर्वर में आ रही दिक्कतों को दूर करा दिया गया है।
विज्ञापन


अब सर्वर की स्पीड़ ठीक हो गई है। मुख्यालय से अन्य कार्यालयों में प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में पूछा गया था, जिस पर उन्होंने पत्र लिखकर बताया है कि हल्द्वानी, टिहरी, विकासनगर, ऋषिकेश, ऊधमसिंह नगर, रुद्रपुर, काशीपुर, हरिद्वार आदि संभागीय कार्यालयों में भी प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यालय स्वान से भी जुड़ चुके है। मुख्यालय से तय होना है कि किन कार्यालयों में प्रोजेक्ट शुरू किया जाना है। कर्मचारियों को प्रोजेक्ट की ट्रेनिंग देहरादून आरटीओ कार्यालय में दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed