{"_id":"3bd287539869dbfd2714890c697ebc57","slug":"online-driving-license-application-flop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी पड़ी डीएल की ऑनलाइन प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी पड़ी डीएल की ऑनलाइन प्रक्रिया
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Dec 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से लोगों का लाइसेंस बनवाने का रुझान ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन, नई प्रक्रिया शुरू होने के बाद सरकार का यह दांव उल्टा पड़ गया है। सोमवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया से लाइसेंस बनवाने की संख्या अभी दहाई का आंकड़ा भी नही छू पाई है। इससे आरटीओ प्रशासन चिंता में है।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर दो या तीन दिन में आरटीओ में ऑनलाइन आवेदन के लिए अलग से काउंटर भी खुल जाएगा। काउंटर पर मुनासिब दरों पर प्राइवेट कैफे संचालक आवेदन फार्म भरेंगे। आरटीओ सुधांशु गर्ग ने बताया कि सरकार द्वारा सारथी-4 योजना शुरू करने का मकसद दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
विज्ञापन
ऑनलाइन टेस्ट के दौरान व्यक्ति को यातायात के सभी नियमों की जानकारी हो जाएगी। उनका कहना है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा टेस्ट देना चाहिए, ताकि उनको नियमों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने स्वीकार किया योजना का प्रचार-प्रसार नहीं होने से भी लाइसेंस बनवाने आने वाले लोगों का रुझान इस ओर कम है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वो कार्यालय में अलग से फ्लैक्स बनवाकर लगवाएंगे।