फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Online booking of Badri-Kedar Puja starts, helicopters will fly to Kedarnath from September

बदरी-केदार पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, सितंबर से केदारनाथ के लिए उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर

Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Aug 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
Online booking of Badri-Kedar Puja starts, helicopters will fly to Kedarnath from September
बदरीनाथ धाम - फोटो : फाइल फोटो

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। आगामी सितंबर माह से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। वहीं बुधवार को चारधाम यात्रा सुचारू है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर यातायात जारी है।

विज्ञापन


बीकेटीसी (श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट लॉन्च की है। सवा माह में मंदिर समिति को तीर्थयात्रियों की ओर से पूजा के लिए 17 लाख 30 हजार रुपये की ऑनलाइन बुकिंग भी प्राप्त हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया कि तीर्थयात्री मंदिर समिति की वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर लॉग इन कर बदरीनाथ, केदारनाथ धाम के साथ ही समिति के अधीनस्थ मंदिरों, पंच बदरी, पंच केदार, पंच-प्रयाग की जानकारी हासिल कर सकते हैं। वेबसाइट पर विभिन्न मंदिरों की पूजा के विवरण के अलावा मंदिर समिति की धर्मशालाओं, विश्रामगृहों, कार्यालयों, संस्कृत और फार्मेसी विद्यालय का विवरण भी उपलब्ध है। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वेबसाइट पर उत्तराखंड के चारों धामों की ऋषिकेश से दूरी का रोड मेप भी उपलब्ध कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेली कंपनियों ने शुरू कर दी तैयारियां 

आगामी सितंबर माह से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। हेली कंपनियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम को 25 हजार ऑनलाइन बुकिंग मिल चुकी हैं। बरसात के चलते बीते जुलाई से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद चल रही है।

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से ही बाबा के भक्त धाम पहुंच रहे हैं। अब सितंबर माह से हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू हो जाएगी। पवनहंस हेली कंपनी के प्रबंधक अनिल उप्रेती ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण के लिए उनके पास अभी तक 3 हजार 4 सौ यात्रियों ने बुकिंग कराई है।

वहीं, गढ़वाल मंडल विकास निगम के पास भी 25 हजार तीर्थयात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग मिल चुकी हैं। हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी/जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि अभी एक-दो हेली कंपनियों ने सेवा शुरू करने के लिए संपर्क किया है, लेकिन सितंबर पहले हफ्ते तक सभी नौ कंपनियों के हेली सेवा शुरू करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed