अब VIP नबरों के लिए कोई सिफारिश नहीं, बस फॉलो करने होंगे आसान स्टेप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप अपनी बाइक या कार के लिए वीआईपी नंबर की चाहत रखते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब बिना सिफारिश के भी आपकी मुराद पूरी हो सकती है।
परिवहन विभाग जल्द ही वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग और नीलामी शुरू करने की तैयारी में है। इसकी टेस्टिंग से पहले विभाग ने अपने कार्यालयों में वीआईपी नंबरों की सीधी खरीद बंद कर दी है।
वीआईपी नंबरों को लेकर वाहन स्वामियों में बड़ा क्रेज रहता है। वाहन नंबरों की नई शृंखला खुलने से पहले ही वीआईपी नंबर हासिल करने की होड़ मच जाती है। कुछ शौकीन अपने पसंद के नंबर के लिए लाखों रुपये खर्च कर देते हैं, जबकि कुछ लोग अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनवाकर वीआईपी नंबर हासिल कर लेते हैं।
परिवहन विभाग अब वाहन स्वामियों को सुविधा देने और अपनी आय बढ़ाने के लिए वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन बुकिंग और नीलामी शुरू करने जा रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट ट्रांसपोर्ट डाट यूके डाट जीओवी डाट इन पर जाना होगा।
वीआईपी नंबरों के तय रेट से जो सर्वाधिक रकम की बोली लगाए नंबर उसे मिल जाएगा। संभागीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा ने कहते हैं कि परिवहन मुख्यालय स्तर पर वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की टेस्टिंग चल रही है। टेस्टिंग के बाद वाहन स्वामियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
किस नंबर की कितनी कीमत
वीआईपी नंबर मूल्य
0001 01 लाख
0786 01 लाख
0002 से 9 तक 60 हजार
0010 से 0099 तक 50 हजार
ये हैं 20 हजार रुपये के सर्वाधिक वीआईपी नंबर
- 0100, 0101, 0111, 0123, 0200, 0202, 0222, 0234, 0300 से 9999 तक
- 1000, 2000, 3000, 4000, 5000, 6000, 7000, 8000 और 9000 जैसे आकर्षक नंबर भी
पांच हजार रुपये की भी सीरीज
अन्य वांछित वीआईपी नंबरों के लिए पांच हजार रुपये तय की गई है। इसकी शृंखला में 0012, 0019, 0029 आदि नंबर आते हैं। वाहन स्वामियों में इन नंबरों की भी काफी मांग रहती है।