फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   online attendance management software.

अब पापा को भी पता चलेगी बेटे की हाजिरी

Wed, 08 Jul 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jul 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
online attendance management software.

अब कॉलेज में न केवल शिक्षक बल्कि छात्र भी एक-दूसरे की हाजिरी जान सकेंगे। खास बात यह है कि बच्चा सही वक्त पर कॉलेज जा रहा है, इसकी जानकारी पापा को भी पता चल जाएगी।

विज्ञापन


देवभूमि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के बीटेक छात्रों ने ऑनलाइन अटेंडेंस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसकी मदद से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की हाजिरी में पारदर्शिता आ जाएगी।
विज्ञापन


संस्थान के बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्रों ने ‘डीओएएस’ नाम से एक ट्रांसपेरेंट अटेंडेंस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसकी खासियत यह है की इसके माध्यम से न सिर्फ शिक्षकों की हाजिरी संस्थान तक पहुंच जाएगी, बल्कि छात्रों की हाजिरी भी आसानी से देखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजिरी का लेखा जोखा अभिभावकों को भी मिलता रहेगा। छात्र रविंद्र देव और उनके साथियों ने बताया कि इसका इस्तेमाल बहुत सरल और शैक्षणिक संस्थानों के अनुकूल है। प्रोजेक्ट कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के प्राध्यापकों प्रो. शुभाशीष और गौरव शर्मा के निर्देशन में तैयार किया गया। छात्रों को इस सफलता पर ग्रुप के चेयरमैन संजय बंसल ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed