फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Onion sales declined

प्याज की बिक्री घटी, लेकिन दाम पर नहीं पड़ा असर

Wed, 25 Sep 2013 09:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Sep 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
Onion sales declined

पितृपक्ष के चलते प्याज की बिक्री जरूर घटी है, लेकिन इसके तेवर में नरमी नहीं आई है। मंडी में प्याज का थोक भाव 55 रुपए प्रति किलो बना हुआ है।

विज्ञापन


खुदरा में ग्राहकों से 70 रुपए प्रति किलो के आसपास कीमत वसूली जा रही है। मंडी में अभी 804 क्विंटल स्टाक शेष है। नासिक की आवक के बाद स्थिति सुधरने की उम्मीद है। स्थानीय मंडी में प्याज महाराष्ट्र, इंदौर, गुजरात, राजस्थान, खंडवा से पहुंच रहा है, लेकिन प्याज की सबसे बड़ी बेल्ट नासिक से प्याज की पूरी खेप नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


पढ़ें, पोस्ट आफिसों से किसी भी वक्त निकाल सकेंगे पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल छोटी प्याज बिक रहा है, जिसकी क्वालिटी बेहतर नहीं है। स्टाक ज्यादा नहीं होने की वजह से लोग खरीदने पर मजबूर हैं। जानकारों की मानें तो पितृपक्ष की वजह से प्याज की बिक्री कम हुई है, लेकिन अब भी मांग पूर्ति से अधिक है, जिस वजह से रेट में ज्यादा गिरावट नहीं आई है।

हां, पितृपक्ष का असर प्याज पर देखने को मिला है। पहले रोज 8-10 कट्टे निकलते थे। अब 2-4 कट्टे निकल रहे हैं। एक कट्टे में 40 किलो प्याज आती है।
- बाबूराम-राजेंद्र कुमार, प्याज आढ़ती, निरंजनपुर मंडी


प्याज की कीमतें 10-15 दिन में कम हो सकती हैं। करीब पंद्रह दिन में नई फसल पहुंचने लगेगी। इसके बाद भाव में कमी हो सकती है।
- विजय थपलियाल, मंडी सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed