फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One Rupees Coin will Ban rumour create problem for public

10 के बाद अब 01 रुपये के सिक्के बन रहे विवाद का कारण, लोग ऐसे झेल रहे मुसीबत

Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
One Rupees Coin will Ban rumour create problem for public
coin

दस रुपए के बाद अब एक रुपये के छोटे सिक्के विवाद का कारण बन रहे है। रोजाना तरह-तरह की अफवाहों के चलते ग्राहक और दुकानदार इनसे किनारा करने लगे हैं। कई जगहों पर तो विवाद मारपीट तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन


वहीं, अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। शनिवार को छुटमलपुर से आ रही एक बस में बैठी छात्रा को बस कंडक्टर ने एक रुपये के कुछ छोटे सिक्के दिए, लेकिन छात्रा ने कंडक्टर को सिक्के वापस कर दिए।
विज्ञापन


छात्रा का कहना था कि इन सिक्कों को बाजार में कोई नहीं ले रहा है। काफी देर तक बहस के बाद मजबूरन बस कंडक्टर को दूसरे सिक्के देकर देकर पीछा छुड़ाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही रविवार को चाय की एक दुकान पर ग्राहक ने दुकानदार को एक रुपये का छोटा सिक्का दिया गया, जिसे ग्राहक ने लेने से साफ इनकार कर दिया।

इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई। कुछ लोगों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए शांत कराया। इसके साथ ही कई स्थानों पर तो मामला मारपीट तक भी पहुंच रहा है। दूसरी ओर एलडीएम (लीड बैंक मैनेजर) एके झा का कहना है कि सभी प्रकार की मुद्रा प्रचलन में है।

कोई भी व्यक्ति मुद्रा को लेने से इनकार नहीं कर सकता है। यदि ऐसा है, तो यह दंडनीय अपराध है। लोगों को भी इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed