फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one rank one pension

फौजियों पर कांग्रेस का जोर, भाजपा तलाश रही तोड़

Thu, 03 Apr 2014 01:07 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
one rank one pension

सैन्य मतों के लिए राजनीतिक दल वन रैंक वन पेंशन से लेकर चीन सीमा पर विकास की धीमी रफ्तार से लेकर पूर्वसैनिक पुनर्वास एवं कल्याण के मुद्दे लेकर उतर रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी
विज्ञापन


कांग्रेस अपने प्रचार में वन रैंक वन पेंशन को भुनाने की तैयारी में है जबकि भाजपा उसका तोड़ तलाश रही है। भाजपा चीन सीमा के सीमांत क्षेत्रों की अनदेखी से लेकर नौसेना, वायुसेना में हादसों का मुद्दा फौजियों के बीच लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास का मुद्दा सबसे बड़ा है, जिसको लेकर पार्टियों ने अपने पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सक्रिय कर दिए हैं। राजनीतिक दल जानते है कि 90 हजार सेवारत और पौने दो लाख पूर्व सैनिक किसी भी प्रत्याशी के समीकरण बना या बिगाड़ सकते हैं।

पांचों लोकसभा सीटों पर फौजियों के मत अहम

one rank one pension

लोकसभा चुनावों में राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर फौजियों के मत अहम भूमिका निभाते रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के राज्य में तैनात सैन्य बटालियनों को भी स्थानीय मतदान का हिस्सा बनाने का अधिकार देने से स्थिति और महत्वपूर्ण हो गई है।

ऐसे में राजनीतिक दल सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अलग से कसरत करने में जुट गए हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद महाराज अपने पहले कार्यकर्ता संबोधन में आपदा पुनर्निर्माण और कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे मुद्दों से अधिक रक्षा मामलों पर केंद्रीत दिखे।

पढ़ें, एनडी तिवारी से परेशान हैं कांग्रेस आलाकमान

उन्होंने चीन सीमा पर अनदेखी से लेकर नौसेना में हादसों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा कर फौजियों का पक्ष लिया। महाराज ने इस बात के संकेत भी दिए हैं कि वन रैंक वन पेंशन मुद्दे पर कांग्रेस के फौजियों के बीच प्रचार की हकीकत खोली जाएगी।

पूर्व सैनिकों के लिए सबसे बड़ी सौगात

one rank one pension

कांग्रेस को सर्वाधिक भरोसा एक मई से लागू होने वाली वन रैंक वन पेंशन पर भरोसा है। इसके साथ ही कांग्रेस हाल ही में राज्य स्तर पर लिए लोक लुभावने फैसलों को भुनाने के लिए अपने सैन्य प्रकोष्ठ को सक्रिय कर चुकी है।

पढ़ें, सपा का ये कार्ड खत्म करेगा मोदी की लहर का असर!

कांग्रेस के पौड़ी सीट से दावेदार जनरल गंभीर सिंह नेगी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बीच पार्टी और यूपीए के फैसलों को ले जाने की तैयारी में हैं।

जनरल गंभीर सिंह नेगी का कहना है कि वन रैंक वन पेंशन यूपीए सरकार की पूर्व सैनिकों के लिए सबसे बड़ी सौगात है। हमारा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सक्रिय है।

स्थानीय मुद्दों पर घेरेंगे

one rank one pension

शहीदों के सम्मान में वार मेमोरियल, पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र बंद होने से लेकर परिवहन बसों में अलंकृत सैनिकों निशुल्क यात्रा जैसे कई मुद्दे पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के बीच उठेंगे।

कांग्रेस अपने कार्यकाल में पूर्व सैनिकों के पुनर्वास व कल्याण के लिए लागू किये फैसलों को भुनाएगी। पूर्व सैनिकों को हाउस टैक्स व स्टांप ड्यूटी में दी गई रियायत के साथ आश्रितों के लिए चल रही सभी योजनाओं में धनराशि को दोगुना किया जाना कांग्रेस बड़ा कदम मान रही है।

पढ़ें, 'गुजरात बने न बने, लेकिन मोदी बन गए हैं मॉडल'

वीरता पदकों से अलंकृत सैनिकों की सम्मान राशि के साथ शहीद होने वाले प्रत्येक सैनिक को 10 लाख का सम्मान देने का फैसला कांग्रेस प्रचारित करेगी। हालांकि भाजपा को इन सब योजनाओं को शुरू करने का श्रेय लेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी के कार्यकाल में पूर्व सैनिक कल्याण के लिए किये प्रयास भी भाजपा भुनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed