फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one more girl molested in niepvd dehradun

एनआईईपीवीडी में एक और दृष्टिबाधित छात्रा का शारीरिक उत्पीड़न, संस्थान ने फिर दिखाई संवेदनहीनता

Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 16 Sep 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
one more girl molested in niepvd dehradun
child rape

नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द इंपावरमेंट ऑफ पर्संस विद विजुअल डिसेबिलिटीज (एनआईईपीवीडी) में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि संस्थान में एक और दृष्टिबाधित छात्रा के शारीरिक उत्पीड़न की बात सामने आई है।

विज्ञापन


उत्पीड़न का आरोप साथी छात्र पर ही है। इस बार भी मामले में संस्थान का संवेदनहीन रवैया देखने को मिला है। छात्रा के साथ महीनों से हो रहे उत्पीड़न की कई बार प्रबंधन से शिकायत की गई, मगर इस मामले को भी पहले की तरह दबाने का प्रयास होता रहा। इस बीच शुक्रवार को बाल आयोग की टीम संस्थान पहुंची तो छात्रा ने आपबीती सुनाई। आयोग के निर्देश पर राजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी निवेदिता कुकरेती के आदेश के बाद शनिवार को एसओ राजपुर अरविंद चौधरी और महिला अधिकारियों ने छात्रा से मामले की जानकारी ली। पता चला कि मूल रूप से टिहरी की रहने वाली छात्रा यहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। आरोपी छात्र भी उसी के साथ पढ़ता है। छात्र दृष्टिबाधित नहीं है, लिहाजा उसने इसका फायदा उठाते हुए छात्रा से कई बार छेड़छाड़ की। आरोप है कि विरोध करने पर छात्र मारपीट भी करता था। करीब तीन माह पहले एक कार्यक्रम के दौरान भी छात्र ने उससे छेड़छाड़ और अभद्रता की। पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्रा ने कई बार इसकी शिकायत प्रिंसिपल और अन्य अधिकारियों से की, मगर सुनवाई नहीं हुई। बार-बार शिकायत के बाद भी मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा एकाएक उनके सामने आकर रोने लगी

one more girl molested in niepvd dehradun
molest

शुक्रवार को बाल आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी संस्थान में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची थीं। इसी बीच पीड़ित छात्रा एकाएक उनके सामने आकर रोने लगी। नेगी ने जब कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई एक एक घटना बताई। एसओ राजपुर ने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद प्रभारी निदेशक डॉ. गीतिका माथुर से भी जानकारी ली गई है। उनकी सहमति के बाद ही छात्रा से तहरीर लेकर आरोपी राकेश रावत के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, छात्र संस्थान से गायब बताया जा रहा है। 

शुक्रवार को भी मारपीट का आरोप 
बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र एक छात्र संगठन से ताल्लुक रखता है। उसने शुक्रवार को भी छात्रा को झूठी बात कहते हुए अपने पास बुलाया था। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो छात्र ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि छात्र ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। 

अब भी पकड़ से बाहर आरोपी शिक्षक 
बता दें कि बीते 14 अगस्त को संस्थान के अंतर्गत एमएसवीएच के छात्र-छात्राओं ने संस्थान की व्यवस्थाओं के खिलाफ आंदोलन किया था। छात्रों ने लगभग सात दिनों तक गेट पर कब्जा जमाए रखा। छात्र-छात्राओं ने स्कूल के म्यूजिक टीचर सुचित नारंग पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मामला बढ़ा तो राज्यमंत्री रेखा आर्य ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सुचित नारंग के खिलाफ राजपुर थाने में गत 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज कर किया गया, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed