फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   one killed and three injured in road accident at nainital

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी टाटा सूमो, एक की मौत कई घायल

Sun, 30 Jul 2017 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Jul 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
one killed and three injured in road accident at nainital
accident - फोटो : amarujala

नैनीताल के ओखल कांडा में एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को तड़के ओखल कांडा ब्लॉक के भीड़ा पानी के पास खुजेठी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि वाहन में पांच लोग सवार थे। 
विज्ञापन


टाटा सूमो पतलिया से हल्‍द्वानी जा रही थी। दुर्घटना में वाहन मालिक दीवान चौसाली की मौत हो गई। और उन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों स्‍थानीय लोगों और राजस्व पुलिस की मदद से नीजि वाहन से हल्‍द्वानी ले जाया गया है।
 

हाईवे पर गदेरे में गिरी कार, तीन जख्मी

one killed and three injured in road accident at nainital
accident

ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर गूलर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गदेरे में गिर गई, जिसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गए। बताया गया कि कार सवार सभी लोग श्रीनगर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 6 बजे अंबाला से श्रीनगर जा रही एक कार बदरीनाथ राजमार्ग पर गूलर के समीप अनियंत्रित होकर गदेरे में जा गिरी। जिसमें सवार भगवान सिंह 42 पुत्र वीर सिंह, सुरजन सिंह 58 व उनका पुत्र भरत सिंह नेगी सभी निवासी लक्ष्मीनगर अंबाला, हरियाणा घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर गूलर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को गदेरे से निकालकर 108 सेवा से एसपीएस राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। बिष्ट ने बताया कि सभी श्रीनगर में अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर एक अन्य सड़क दुर्घटना में कालेकीढाल, ऋषिकेश निवासी विशाल 20 पुत्र राममोहन घायल हो गया। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed