{"_id":"57b3e3554f1c1be1706eaf8a","slug":"one-hundred-small-reservoir-to-be-built-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बनाए जाएंगे एक सौ लघु जलाशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बनाए जाएंगे एक सौ लघु जलाशय
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 17 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने राज्य में सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के लिए एक सौ लघु जलाशयों बनाए जाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
इसमें से चार लघु जलाशय बन गए हैं और दस के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य में सिंचाई विभाग के साथ-साथ पेयजल विभाग, वन विभाग, कृषि और जलागम विभाग को भी दायित्व सौंपा गया है। वन विभाग ने जंगलों में एक हजार जल कुंड बना दिए हैं। विभाग को दस हजार जल कुंड बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश में लगभग सात लाख हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन है। इसमें से 3.394 हेक्टेयर जमीन ही सिंचित है। राज्य गठन के बाद 2015-16 में पहली बार सिंचन क्षमता में पांच फीसदी की वृद्धि हुई है। प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा कई घोषणाएं की गई हैं।
विज्ञापन
उसमें लघु जलाशयों का निर्माण प्रमुख है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में लगभग एक सौ लघु जलाशयों का निर्माण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर किसानों को इससे सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। अभी तक चार जलाशयों का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इस योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है। सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग के अलावा अन्य कई विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है।