फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One house collapsed, other suffered partial damage

ग्राम पंचायत सुजऊ में एक मकान ढहा, दूसरे को आंशिक क्षति

Sat, 17 Aug 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
One house collapsed, other suffered partial damage

चकराता। तेज बारिश के बीच ग्राम पंचायत सुजऊ के बानुवा खेड़ा में एक मकान भरभरा कर ढह गया जबकि, इसी ग्राम पंचायत के टटाई खेड़ा में एक मकान को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। मकान के ढहने से पीड़ित परिवार के सामने सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

ग्राम पंचायत के बानुवा खेड़ा में गीताराम जोशी का मकान है। शुक्रवार सुबह चार बजे परिवार के सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी गीताराम की भाभी ने कुछ गिरने की आवाज सुनी। उन्होंने बाहर जाकर देखा तो बांई तरफ की दीवार के पत्थर गिर रहे थे। आनन फानन में उन्होंने सभी को घर से बाहर निकाला, जिसके बाद पूरा मकान ढह गया। मकान के नीचे दब कर रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं कपड़े, अनाज, बर्तन सब कुछ दब कर बर्बाद हो गया। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। वहीं, टटाई खेड़ा गांव निवासी दौलत राम जोशी के मकान की एक तरफ की दीवार गिर गई। जिस समय दीवार गिरी उस समय घर में कोई नहीं था, जिस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। पीड़ित परिवारों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। उधर, संपर्क करने पर तहसीलदार केएस नेगी ने बताया कि अभी फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। पटवारी से रिपोर्ट मांगकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed