{"_id":"5e5d5ebc8ebc3eeb6d20c7b1","slug":"one-day-bar-license-will-end-in-restaurants-dehradun-news-drn3380493197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में खत्म होगा वन डे बार लाइसेंस का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट में खत्म होगा वन डे बार लाइसेंस का दौर
विज्ञापन
देहरादून। रेस्टोरेंट में वन डे बार लाइसेंस का ‘खेल’ खत्म होने जा रहा है। एक अप्रैल से रेस्टोरेंट को वन डे बार लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि, शादी विवाह में पार्टियों के लिए वेडिंग प्वाइंट को लाइसेंस जारी किया जा सकेगा। आबकारी महकमे ने शराब की अवैध बिक्री और नियमों की अनदेखी के चलते यह निर्णय लिया है।
दरअसल, वन डे बार लाइसेंस की आड़ में रेस्टोरेंट में खूब खेल होता था। इसकी समय समय पर शिकायतें भी होती थीं। सबसे बड़ा खेल यही था कि पार्टी विशेष के लिए लाइसेंस लिया जाता था, लेकिन रेस्टोरेंट में जमकर शराब बेची जाती थी। इसके साथ ही स्थानीय शराब के साथ-साथ वहां पर अन्य प्रदेशों की शराब भी परोसी जाती थी। वन डे बार लाइसेंस में शराब बेचने की अनुमति नहीं होती है।
संयुक्त आबकारी आयुक्त बीएस चौहान ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक चाहें तो रेग्यूलर बार लाइसेंस ले सकते हैं। यह उन्हें जिला मजिस्ट्रेट के यहां से अनुमति के बाद मिल सकता है। वित्तीय वर्ष 2020-21 से रेग्यूलर बार लाइसेंस जिलाधिकारी ही दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि वन डे बार लाइसेंस लेने वाले रेस्टोरेंटों के खिलाफ बहुत शिकायतें आती हैं। कई बार यह भी देखने में आया है कि वहां पर बड़ी मात्रा में दूसरे प्रदेशों की शराब सप्लाई भी होती है।