फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   One crore rupees were robbed on the pretext of getting land

Dehradun News: जमीन दिलाने का झांसा देकर हड़पे एक करोड़ रुपये

Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees were robbed on the pretext of getting land
Iदो लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
विज्ञापन

I

Iजीएमएस रोड के रहने वाले चंद्रशेखर लटवाल से दो लोगों ने जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़प लिए। धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने जमीन के मालिकों चंद्रबनी के रहने वाले दीपक शर्मा और राकेश मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I

Iएसओ राजपुर शैंकी कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर लटवाल एक भूमि की तलाश में थे। इसके लिए उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर विरेंद्र सिंह से मुलाकात की। विरेंद्र सिंह ने उन्हें दीपक शर्मा से मिलवाया, जो अपनी जमीन बेचना चाहते थे। शर्मा ने खुद को उत्तराखंड शासन में अधिकारी बताया था। उसने अपने साझेदार राकेश मिश्रा से लटवाल की मुलाकात कराई। शर्मा और मिश्रा ने 21 नवंबर 2023 को चालंग स्थित एक जमीन का अनुबंध लटवाल के साथ किया। इसके लिए उनसे एक करोड़ रुपये एडवांस ले लिए गए। दोनों पक्षों में तय हुआ कि रजिस्ट्री छह महीने के बाद हो जाएगी। लेकिन, तब से दोनों लोग टाल-मटोल कर रहे हैं। लटवाल का आरोप है कि अब दीपक शर्मा और राकेश मिश्रा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed